कानपुर डीएवी मैदान में कानपुर नगर क्रिकेट एसोसिएशन की मानसून लीग चल रही है। मंगलवार को अखिल एकादश ने कामर्शियल क्लब को 86 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिल एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। इसमें स्वाभिमान ने 70 गेंदों पर 114 रन बनाए।
अमन और दीपक ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कामर्शियल क्लब की टीम 16.3 ओवरों में 97 रन ही बना सकी। इसमें रवि ने 27 रन बनाए। अक्षत और दीपक ने दो-दो विकेट लिए।