फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल में क्रिकेटरों को तैयार कर रहे हिमाचल के अनुज

Wed, 13 Feb 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोट कोहली और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हिमाचल के अनुज पाल दास अब अरुणाचल प्रदेश में क्रिकेटरों को तैयार कर रहे हैं। अनुज पाल दास बीसीसीआई लेवल-3 कोच के पद पर तैनात हैं। बीसीसीआई में 68 क्रिकेट कोच हैं। हिमाचल में इस डिग्री वाले केवल दो ही कोच हैं। इनमें अनुज पाल दास भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


अनुज पाल दास वर्ष 2008 में देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन टीम में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टीम में उस समय वीरेंद्र सहवाग कप्तान थे। गौतम गंभीर, उदय कौल, विराट कोहली, शिखर धवन, यशपाल सिंह, प्रदीप सागवान, पारस डोगरा, विशाल भाटिया और अन्य खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल थे। इन्हें इस दौरान दास ने कोचिंग दी थी।

अनुज पाल दास ने अप्रैल 2007 में बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट अकादमी से लेवल-सी का कोर्स किया। वर्ष 2005 में लेवल-बी तथा 2004 में लेवल-ए मोहाली से पास किया। अनुज एनआईएस पटियाला (पंजाब) से वर्ष 2004 में कोचिंग का कोर्स भी कर चुके हैं। अनुज पाल दास साल 2005 में आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी टीम के खिलाफ हिमाचल की टीम के कोच रह चुके हैं। अनुज दाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें