फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल जम्मू एंड कश्मीर स्टेट रेंकिंग, सिलेक्शन बैडमिंटन चैंपियनशिप: कृषिका के जीता वुमन सिंगल का खिताब

Sun, 08 Sep 2019 09:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : फाइल
विज्ञापन
एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल कांपलेक्स में जारी आल जम्मू एंड कश्मीर स्टेट रेंकिंग, सिलेक्शन बैडमिंटन चैंपियनशिप में रविवार को मैन और वुमन सेक्शन में डबल और सिंगल के मुकाबले हुए। वुमन सिंगल का फाइनल का मुकाबले कृषिका ने वैष्णवी को 21-14, 21-13 के अंतर से हराया खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम कांपलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में गर्ल्स अंडर 19 सिंगल के सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में उन्नित जराल ने मन्नू बलोरिया को 21-10, 21-16 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कृषिका ने संभवी राजपूत को 21-6, 21-13 से हराया। 

वुमन डबल के फाइनल में उन्नित व कृषिका और नतिशी व रुपल की जोड़ी के बीच शानदार खेल देखने को मिला। पहले सेट में 21- 19 की हार के बाद उन्नित व कृषिका ने वापसी करते हुए अगले दो सेट 21-16 और 21-17 के अंतर से जीतकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। 
विज्ञापन


मैन सिंगल में राघव डोगरा ने भव्य को 21-6, 21- 14, मनीष शर्मा ने मुजीव को 21-11, 21-13, सरबप्रीत ने आदर्श को 21-16, 21-17 से  और विपुल सैनी ने नाकुल वेद को  21-5, 21-14 के अंतर से हराकर मुकाबले अपने नाम किए। 

अंडर 19 ब्वायज सिंगल के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्णंजय शर्मा ने सहदेव सिंह को 21-13, 21-14 के अंतर से हराया। मैन डबल के मुकाबलों में हर्ष व अक्षय की जोड़ी ने मोहित व साक्षंक की जोड़ी को हराया। वपिुल व साहिल और राघव व मानीष जोड़ी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें