शिमला के कोटखाई की पंचायत रवलाक्यार के मेलट गांव के चिराग चौहान ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर माता-पिता और इलाके का नाम रोशन किया है। चेन्नई में पासआउट परेड में माता-पिता ने अपने लाडले को स्टार लगाए। चिराग शुरू से ही शिक्षा में अव्वल रहा है। उसके पिता देव राज चौहान बागवान और माता कांता चौहान आईजीएमसी शिमला में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट हैं।
बहन चारू शिमला के ऑकलैंड स्कूल में टीचर है। चिराग ने दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल न्यू शिमला से पूरी की। बीटेक की पढ़ाई बहारा विवि शिमला से पूरी की। उसकी उपलब्धि से सभी रिश्तेदारों व परिजनों में खुशी है। पिता बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।