फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65वीं नेशनल स्कूल गेम्स वालीबॉल प्रतियोगिता, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जेएंडके

Wed, 11 Dec 2019 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

65वीं नेशनल स्कूल गेम्स वालीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान जम्मू-कश्मीर ने अपना जीत का सफर जारी रखा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मणिपुर के साथ हुए मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मुकाबले में जेएंडके की टीम लगातार दो सेट 25-23, 25-17 से जीती। मंगलवार को प्रतियोगिता में 24 मुकाबले खेले गए।  

विज्ञापन


खेल गांव नगरोटा में जारी प्रतियोगिता के 35वें मुकाबले में मेजबान जेएंडके और मणिपुर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में मणिपुर की टीम ने मेजबानों को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, वह दो प्वाइंट से सेट हार गए।

इसके बाद दूसरे सेट में जेएंडके की टीम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्षी को पांच प्वाइंट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं पूर्व चैंपियन हरियाणा ने चंडीगढ़ को लगातार दो सेट 2-0 में हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की, जबकि उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


इन टीमों ने जीते मुकाबले
त्रिपुरा ने दादरा नगर हवेली को 2-0, उत्तरप्रदेश ने दिल्ली को 2-0, झारखंड ने सीआईएससीई को 2-0, पुंडुचेरी ने ओडिशा को 2-0, हरियाणा ने चंडीगढ़ को 2-0, गुजरात ने झारखंड को 2-0, तामिलनाडु ने लक्ष्यदीप को 2-0, महाराष्ट्र ने बिहार को 2-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें