फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग-1: मोंटेपेलियर के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, यह है मुख्य वजह

Sat, 25 Sep 2021 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त महीने में पीएसजी में शामिल होने के बाद से मेसी ने क्लब के लिए सिर्फ तीन मैच खेले हैं। मैच में पूरे 90 मिनट वह सिर्फ एक मुकाबले में खेले हैं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब में शामिल हुए स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को चोट ने घेर लिया है। वे शनिवार को मोंटेपेलियर के खिलाफ होने वाले फ्रेंच लीग-1 के मैच में भी नहीं खेलेंगे। मेसी इससे पहले एक और मैच मिस कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मेसी फिलहाल घुटने में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने हालांकि, दौड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन स्थिति का पूरे तरीके से जायजा लेने के बाद ही उन्हें मौका दिया जाएगा। रविवार को उनकी चोट की स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी। 

पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा कि हमें उम्मीद है मेसी मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले यूएफा चैंपिंयस लीग मैच से पहले फिट हो जाएंगे। मैनचेस्टर सिटी पिछली बार की चैंपियंस लीग उपविजेता टीम है। 
विज्ञापन


मेसी को पिछले हफ्ते लियोन के खिलाफ लीग-1 मैच में चोट लगी थी और उन्हें 76वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया गया था। हालांकि, यह मैच पीएसजी ने 2-1 से जीता था। इसके बाद बुधवार को मेट्ज के खिलाफ मैच में भी मेसी मैदान पर नहीं उतरे थे।

अगस्त महीने में पीएसजी में शामिल होने के बाद से मेसी ने क्लब के लिए सिर्फ तीन मैच खेले हैं। मैच में पूरे 90 मिनट वह सिर्फ एक मुकाबले में खेले हैं। यह मुकाबला क्लब ब्रग के खिलाफ खेला गया था। मोंटेपेलियर के खिलाफ मैच जीतकर पीएसजी क्लब लीग-1 में अपने सभी आठ मैच जीतना चाहेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें