फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांर्स आर्मस्ट्रॉन्ग ने अब तक नहीं लौटाया मेडल

Tue, 10 Sep 2013 06:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डोप टेस्ट में विफल होने के बाद प्रतिबंध झेल रहे सात बार के टूर डी फ्रांस चैंपियन और अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रॉन्ग ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) को अपना पदक वापस नहीं किया है।
विज्ञापन


आर्मस्ट्रॉन्ग ने 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, लेकिन इस साल उन पर आरोप साबित हो जाने के बाद पदक लौटाने को कहा गया था। आईओसी ने जनवरी में ही पत्र लिखकर उनसे पदक लौटाने को कहा था।

आईओसी के न्यायिक आयोग के मुख्य थॉमस बाक ने कहा, "हमने उनके परिणाम को अमान्य घोषित कर दिया है और साथ ही उनसे पदक लेकर किसी को भी नहीं देने का फैसला किया है। (स्पेन के अब्राहम ओलानो उस साल चौथे स्थान पर रहे थे) हमने अमेरिकी ओलंपिक समिति को भी आग्रह किया है कि वह उनसे पदक लेकर हमें लौटा दे।"
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में अमेरिकी एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा आर्मस्ट्रांग के प्रतिबंधित दवाओं के सेवन संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद उनसे सातों टूर डी फ्रांस खिताब छीनने के साथ-साथ उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें