फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हुआ रंगारंग आगाज, छह हजार खिलाड़ी बिखेरेंगे चमक

Mon, 30 Jan 2023 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

13 दिन तक 23 आयोजन स्थलों पर चलने वाले इन खेलों में छह हजार खिलाड़ी 27 खेलों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। यह खेल राज्य के आठ शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मांडला, बालाघाट, खारगौन में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तात्या टोपे स्टेडियम में सोमवार की शाम को रंगारंग आगाज हुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में इन खेलों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


23 आयोजन स्थलों पर होंगे खेल
13 दिन तक 23 आयोजन स्थलों पर चलने वाले इन खेलों में छह हजार खिलाड़ी 27 खेलों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। यह खेल राज्य के आठ शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मांडला, बालाघाट, खारगौन में आयोजित होंगे। साइकलिंग का आयोजन नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में होगा।



चौहान ने इस दौरान अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली बेटियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा इस आयोजन से राष्ट्रमंडल, एशियाई और ओलंपिक खेलों जैसे आयोजन के लिए प्रतिभाएं सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 38 पदक जीते थे।
विज्ञापन



पहली बार शामिल हुुए वाटर स्पोट्र्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए खेलों इंडिया का 32 सौ करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इन खेलों में पहली बार वाटर स्पोट्र्स कनोइंग, क्याकिंग, कनोइंग स्लालम, रोइंग आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही फेंसिंग को भी पहली बार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें