फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ज्योति ने जीता स्वर्ण, हरमिलन बैंस को 1500 मीटर में गोल्ड

Sat, 17 Feb 2024 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

24 साल की ज्योति ने 8:22 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। फाइनल में उन्होंने जापान की असुका टेरेडा (8.21 सेकंड) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ज्योति याराजी, हरमिलन बैंस - फोटो : PTI/AFI/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय धाविका ज्योति याराजी ने शनिवार को तेहरान में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 8.12 सेकंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। सौ मीटर बाधा दौड़ में 2022 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ने पिछले साल इसी स्पर्धा में 8:13 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। वह तब उपविजेता रही थीं।
विज्ञापन


इससे पहले 24 साल की ज्योति ने 8:22 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। फाइनल में उन्होंने जापान की असुका टेरेडा (8.21 सेकंड) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हांगकांग की लुई लाई यियू (8:26 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया। ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में मौजूदा एशियाई आउटडोर चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल बैंकॉक में खिताब जीता था। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

1500 मीटर में हरमिलन बैंस ने किया कमाल
दूसरी ओर, दो बार के एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर में कमाल कर दिया। उन्होंने 4:29.55 का समय लेकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इससे भारत की स्वर्ण पदक संख्या पिछले साल की तुलना में बेहतर हो गई, जहां तजिंदरपाल सिंह तूर देश के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें