फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOA: विनेश की मांग पूरी करने को आईओए आया आगे, कुश्ती महासंघ से बात कर मान्यता कार्ड दिलाने को कहा

Tue, 16 Apr 2024 05:01 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

विनेश ने आरोप लगाया था कि उन्हें ओलंपिक में जाने से रोके जाने की साजिश रची जा रही है। उनके सपोर्ट स्टाफ को क्वालिफायर में साथ नहीं भेजे जाने के लिए उन्हें मान्यता कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ से लोहा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट की मांग पूरी होती दिख रही है। उनके कोच वॉलर एकोस, फीजियोथेरेपिस्ट अश्वनी पाटिल और स्पारिंग पार्टनर (अभ्यास कराने वाले) पहलवान अरविंद का बिश्केक (किर्गिस्तान) में 19 अप्रैल से शुरू हो रहे ओलंपिक क्वालिफायर में साथ जा सकतेे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ से बात कर तीनों का मान्यता कार्ड जारी कराने को कहा है। आयोजक भी तीनों को मान्यता कार्ड देने को तैयार हो गए हैं, लेकिन इसे जारी करने से पहले एकोस को यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग की कोचिंग लाइसेंस फीस भरनी होगी।
विज्ञापन


साई और आईओए ने किए प्रयास
विनेश ने आरोप लगाया था कि उन्हें ओलंपिक में जाने से रोके जाने की साजिश रची जा रही है। उनके सपोर्ट स्टाफ को क्वालिफायर में साथ नहीं भेजे जाने के लिए उन्हें मान्यता कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि विनेश के आरोपों के बाद साई ने आईओए से इस दिशा में कदम उठाने को कहा। आईओए ने कुश्ती महासंघ से तीनों सपोर्ट स्टाफ का मान्यता कार्ड बनवाने का लिए कहा। कुश्ती महासंघ ने भी यूडब्ल्यूडब्ल्यू से बात कर तीनों का मान्यता कार्ड बनवाने को कहा। बतौर कोच टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए कोच के पास विश्व संस्था का लाइसेंस होना जरूरी है, जो एकोस के पास नहीं है। आयोजकों ने भी कहा है कि एकोस लाइसेंस फीस भर दें तो उन्हें मान्यता कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

50 भार वर्ग में खेलेंगी विनेश
हंगरी के कोच वॉलर एकोस टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी विनेश के साथ थे। तब कुश्ती महासंघ ने विनेश के खराब प्रदर्शन के पीछे एकोस को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि विनेश ने एकोस पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर अपने साथ जोड़ा है। एकोस को ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट ने विनेश को उपलब्ध कराया है। विनेश क्वालिफायर में 50 भार वर्ग में शिरकत करेंगी। क्वालिफायर में शिरकत करने के लिए भारतीय टीम मंगलवार को बिश्केक रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें