फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश: सभी खेल संघों को निर्देश- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से जोड़े जाएं आजादी के नायक

Thu, 25 Nov 2021 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों को अपने खेल आयोजनों में आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्वस मनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। 
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आजादी के नायकों की वीर गाथाएं अब खेल आयोजनों के जरिए याद की जाएंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप को न सिर्फ मेजबान राज्य के आजादी के नायकों से जोड़ा जाएगा, बल्कि इन नायकों के साथ चैंपियनशिप की ब्रांडिंग होगी। 
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों को अपने खेल आयोजनों में आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्वस मनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। 

इसमें कहा गया है कि इससे नायकों को न सिर्फ सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी बल्कि उनके बारे में लोगों और खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा। खेल संघ इसकी शुरुआत भी करने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप की ब्रांडिंग प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे डॉ. वाईएस परमार की याद में कराई जा रही है। 
विज्ञापन


आयोजन को राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप डॉ. वाईएस परमार नाम दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्वस 15 अगस्त 2023  तक मनाया जाना है। यह सिलसिला तब तक चलेगा।

हर खेल संघ कराता है तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 
हर खेल संघ की ओर से साल में कम से कम तीन सीनियर, जूनियर, सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराई जाती है। साथ ही अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन भी कराए जाते हैं। 

खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल संघों की संख्या 50 से भी अधिक है। इसी को ध्यान में रख सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को इन खेल आयोजनों से जोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें