फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारतीय तीरंदाजों से पदक का इंतजार खत्म करने की उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में महिलाओं से रहेगी आस

Sat, 27 Jul 2024 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग की टीम स्पर्धा में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया तथा उन्हें पहले ओलंपिक पदक का सपना पूरा करने के लिए केवल दो जीत की दरकार है।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाजों से पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। रैंकिंग राउंड में अभी तक के अपने सबसे अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय तीरंदाज रविवार को महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में लय बरकरार रखकर ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का 36 साल का इंतजार खत्म करने की कोशिश करेंगे। भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग की टीम स्पर्धा में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया तथा उन्हें पहले ओलंपिक पदक का सपना पूरा करने के लिए केवल दो जीत की दरकार है। 
विज्ञापन

अंकिता, भजन और दीपिका पर रहेंगी नजरें 
महिला टीम रविवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेगी। सभी की निगाहें अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी पर टिकी रहेंगी। भारतीय टीम ने रैंकिंग राउंड में 1983 अंक बनाए थे। अपना चौथा ओलंपिक खेल रही दीपिका कुमारी रैंकिंग राउंड में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं लेकिन यहां उन्हें फिनिशर की भूमिका निभानी पड़ेगी।

तीरंदाजी में अब तक भारत ने नहीं जीता है पदक
भारत ने तीरंदाजी में 1988 में ओलंपिक में पदार्पण किया था लेकिन अभी तक उसके तीरंदाज क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों को ओलंपिक में अभी तक दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ता रहा है। इस बार पुरुष टीम फाइनल से पहले कोरिया से नहीं भिड़ेगी लेकिन महिला टीम का सेमीफाइनल में उनसे मुकाबला हो सकता है। 

सोमवार को होगा पुरुष टीम का मुकाबला
जहां तक पुरुष टीम की बात है तो धीरज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि तरुण दीप राय और प्रवीण जाधव भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पहली बार भारतीय पुरुष टीम पदक की मजबूत दावेदार लगती है। पुरुष वर्ग का फाइनल सोमवार को होगा। भारतीय टीम क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रही थी और क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला तुर्किये से हो सकता है। इन दोनों टीमों ने हाल में एक दूसरे का सामना नहीं किया है। भारतीय तीरंदाजी समुदाय धीरज बोम्मादेवरा (चौथी वरीयता प्राप्त) और अंकिता भकत (11वीं) के क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन के बाद लेस इनवैलिड्स एरिना से पदकों की उम्मीद कर सकता है। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह पहला अवसर है जब भारतीय टीम में सभी छह खिलाड़ी शामिल हैं। इसका मतलब है कि इस बार भारतीय तीरंदाज पांच स्पर्धाओं मिश्रित टीम, पुरुष और महिला टीम तथा व्यक्तिगत वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन

अंकिता-धीरज मिश्रित टीम में पेश करेंगे चनौती  
मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को पांचवीं वरीयता मिली है। इसमें अंकिता और धीरज जोड़ी बनाएंगे। पहले दौर में उनका मुकाबला इंडोनेशिया से होगा जिसे 12वीं वरीयता मिली है। मिश्रित टीम का फाइनल दो अगस्त को होगा। व्यक्तिगत मुकाबले में धीरज और दीपिका पर निगाह टिकी रहेगी। व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड मंगलवार और गुरुवार को होंगे। महिला वर्ग का फाइनल तीन अगस्त, जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल चार अगस्त को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें