फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, हरमनप्रीत सिंह करेंगे टूर्नामेंट में कप्तानी

Fri, 23 Dec 2022 01:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Team announced for Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान शुक्रवार (23 दिसंबर) को हो गया। 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी डिफेंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वह मनप्रीत सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


डिफेंडर अमित रोहिदास को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 से हार मिली थी। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में टीम की कप्तानी थी। तब टीम इंडिया एतिहासिक कांस्य पदक जीती थी।

अलग-अलग कप्तान बना रहे ग्राहम रीड
भारत के कोच ग्राहम रीड टीम में अलग-अलग खिलाड़ियों को कप्तानी देने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि इससे सीनियर खिलाड़ी ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। अमित रोहिदास भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन


विश्व कप टीम का चयन बेंगलुरु के साई (SAI) सेंटर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दोनों विश्व कप टीम के साथ स्टैंडबाय के रूप में रहेंगे।

भारत का शेड्यूल
विश्व कप भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ खेलेगी। इसी मैदान पर टीम इंडिया पूल-डी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी। नॉकआउट मैच 22 जनवरी से शुरू होंगे। 22 और 23 जनवरी को क्रॉसओवर मैच खेले जाएंगे। 25 जनवरी को क्वार्टर फाइनल और 27 जनवरी को सेमीफाइनल होगा। फाइनल और कांस्य पदक मैच 29 जनवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन


हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और पीआर श्रीजेश।

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप। 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांता शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह।

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें