फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस रवाना हुआ भारतीय निशानेबाजी दल, नरवाल को बेहतर करने की आस

Sat, 24 Aug 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राइफल निशानेबाज अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल और पिस्टल निशानेबाज मनीष नरवाल सहित 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल 30 अगस्त से पेरिस के पास शेटराउ में आयोजित होने वाले निशानेबाजी स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
पेरिस पैरालंपिक 2024 - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाजी दल पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं। राइफल निशानेबाज अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल और पिस्टल निशानेबाज मनीष नरवाल सहित 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल 30 अगस्त से पेरिस के पास शेटराउ में आयोजित होने वाले निशानेबाजी स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। नरवाल ने आगामी पेरिस खेलों में भारतीय निशानेबाजी दल के टोक्यो पैरालंपिक में पदक तालिका को पार करने पर भरोसा जताते हुए शनिवार को कहा कि कड़े अभ्यास के बाद टीम अच्छी स्थिति में है।   
विज्ञापन

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। टोक्यो में 50 मीटर पिस्टल (एसएच1) में स्वर्ण पदक जीतने वाले नरवाल ने टीम के रवाना होने से पहले कहा, हमारी तैयारियां अच्छी हैं और हम पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हमारा लक्ष्य अपने पिछले प्रदर्शन को पार करना और अधिक पदक घर लाना है।

विज्ञापन

भारत को अवनी से रहेगी उम्मीद 
नरवाल पेरिस खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। नरवाल, अवनी और मोना के अलावा टीम के अन्य सदस्य अमीर अहमद भट, रुद्रांश खंडेलवाल, रुबीना फ्रांसिस, स्वरुप उनहालकर, सिद्धार्थ बाबू, श्रीहर्ष देवराड़ी और निहाल सिंह है। इन खेलों में भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीद अवनी से होगी। जो पिछले खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं। जयपुर की इस निशानेबाज ने टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (एसएच1) में स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। भारतीय पैरालंपिक समिति को इन खेलों से 25 से अधिक पदक की उम्मीद है। भारत के समग्र प्रदर्शन में निशानेबाजी का बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें