फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा आईबीएल का आगाज

Thu, 15 Aug 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले इंडियन प्रीमियर लीग फिर हॉकी इंडिया लीग और अब इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल), कहने को यह भारतीय बैडमिंटन के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत जैसा है।
विज्ञापन


लेकिन, सीरी फोर्ट ऑडीटोरियम में बुधवार को आईबीएल के आगाज ने एक बात जरूर साफ कर दी कि आईपीएल की राह चलना आसान नहीं है। खाली स्टेडियम और बदइंतजामी ने बैडमिंटन के इस नए संस्करण का मजा फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

हालांकि लाइट शो और बड़े गुब्बारे के अंदर मौजूद लड़कियों के नृत्य ने उद्घाटन समारोह में जान डालने की कोशिश की लेकिन आईपीएल से इसकी तुलना करना बेमानी होगी।
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि दिल्ली पुलिस की सख्ती ने बड़ी संख्या में दर्शकों को सीरी फोर्ट के अंदर नहीं घुसने दिया। जबकि स्टेडियम के दोनों हिस्से पूरी तरह खाली नजर आए।

यहां तक कि उद्घाटन समारोह तक तय समय पर शुरू नहीं हो सका। अंत में इसकी अवधि घटानी पड़ी। उन्हें स्टेडियम में तो देखा गया लेकिन उनका कोई कार्यक्रम नहीं हुआ।

शपथ लेने के लिए सभी टीमों की आइकन खिलाड़ियों को बुलाया गया। साइना नेहवाल ने शपथ ली लेकिन मुंबई मास्टर्स के स्टार ली चांग वेई, अवध वॉरियर्स की पीवी सिंधू शपथ के दौरान मौजूद नहीं रहे।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर इस कदर सख्ती की कि आयोजकों को ही अंदर नहीं घुसने दिया। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी को रोके जाने पर उन्हें पुलिस अधिकारी को फोन मिलाना पड़ा।
विज्ञापन


यहां तक आयोजकों की ओर से मंगाए गए खाने पीने के सामान को बड़ी मशक्कत के बाद अंदर आने दिया गया।

फिलहाल सभी की निगाहें बृहस्पतिवार को अवध वॉरियर्स और हैदराबाद हॉटशॉट्स के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं जहां हैदराबाद की साइना नेहवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटीं पीवी सिंधू से भिड़ सकती हैं।

इस मुकाबले को लेकर कोच गोपीचंद तक दुविधा में हैं। गोपी का यही कहना है कि वह इस मुकाबले का आनंद लेने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें