फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं तीरंदाज

Tue, 01 Jan 2013 08:24 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा तीरंदाजों ने भारतीय तीरंदाजी संघ की मान्यता रद्द किए जाने के खिलाफ खिलाड़ियों के संघ के जरिये अपील करने की उम्मीद जताई है। तीरंदाजी सत्र शुरू होने में अभी दो महीने का समय है। मार्च में बैंकाक में होने वाली एशियाई ग्रां प्री सत्र की पहली अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगी लेकिन तीरंदाजों को अब तक टीम के बारे में पता नहीं है क्योंकि साई में चल रहा एएआई का शिविर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और ओलंपियन मंगल सिंह चांपिया ने कहा, ‘हमें कहा गया है कि सीनियर नेशनल्स में खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयन का मानदंड होगा। यह टूर्नामेंट सोमवार को यहां समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक किसी को नहीं पता कि आगे क्या होगा। हमारे पास अभी कोच भी नहीं हैं। हम व्यक्तिगत प्रयासों और कोलकाता में साई की मदद से अभ्यास करके खुद को लय में बनाए रखे हुए हैं।’

भारतीय तीरंदाजी खिलाड़ी संघ में लगभग 200 तीरंदाज शामिल हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी अपील पर सुनवाई की जाएगी। दूसरी ओर एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और संघ के उपाध्यक्ष तरुणदीप राय ने कहा, ‘हम एएआई के साथ मिलकर काम करना चाहते न कि उनके खिलाफ जाना चाहते हैं। आखिर हम अपने देश के लिए पदक जीतते हैं। उम्मीद है कि हमारी अपील पर सुनवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें