पुरुष एकल और प्रो पुरुष युगल वर्ग के बाद अरमान ने मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी प्रवेश कर लिया था। अरमान ने टूर्नामेंट के तीनों दिन प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अब वह विजेता बनने से एक कदम दूर हैं।
भारत के स्टार पिकलबॉल खिलाड़ी अरमान भाटिया ने दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के कोर्ट में आयोजित पिकलबॉल टूर्नामेंट काफी प्रभावित किया है। अरमान पीडब्ल्यूआई इंडिया मास्टर्स द्वारा आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को तीन वर्गों के खिताबी मुकाबले में चुनौती पेश करेंगे और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
पुरुष एकल और प्रो पुरुष युगल वर्ग के बाद अरमान ने मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी प्रवेश कर लिया था। अरमान ने टूर्नामेंट के तीनों दिन प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अब वह विजेता बनने से एक कदम दूर हैं। अरमान ने अपने जोड़ीदार रूस वान रीक के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में विशाल मसंद और सारा बर को हराया।
अरमान और वान रीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विशाल-सारा की जोड़ी से पहला गेम 11-5 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 11-1 से यह गेम अपने नाम कर जीत हासिल की। अरमान और वान रीक जोड़ी का रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में सामना जॉर्ज वाल और डानी ई टाउनसेंड की जोड़ी से होगा जिन्होंने एमिलिया सचमिड और कैसी डायमंड को 11-8, 11-9 को हराया।
रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है...
महिला एकलः सोफिया सेविंग बनाम काओ पेई चुआन
पुरुष एकलः अरमान भाटिया बनाम डस्टी बोयेर
महिला युगलः रूस वान रीक/केतिलिन हार्ट बनाम हसिए-बैकवाल
मिश्रित युगलः अरमान/रूस बनाम जॉर्ज-टाउनसेंड
पुरुष युगलः रोमन/हारग्रीव्स बनाम अरमान-हर्ष