भारत के अरमान और हर्ष ने जय ग्रेवाल और जेसन टेलर के भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को हराया। भारतीय जोड़ी का खिताबी मुकाबले में सामना मिचेल हैरग्रीव्स और रोमन एस्टारेजा की ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी जोड़ी से होगा।
भारत के अरमान भाटिया ने पुरुष एकल में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष मेहता के साथ मिलकर दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के कोर्ट में आयोजित पिकलबॉल टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में प्रभावित किया और इस वर्ग के खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट का आयोजन पीडब्ल्यूआई इंडिया मास्टर्स द्वारा किया जा रहा है जिसमें 70 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
शुरुआती दिन सिर्फ पुरुष ओपन प्रो एकल और महिला एकल के मैच खेले गए थे, जबकि दूसरे दिन युगल वर्ग में खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की। भारत के अरमान और हर्ष ने जय ग्रेवाल और जेसन टेलर के भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को हराया। अरमान-हर्ष की जोड़ी ने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन किया और इसे 11-3 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में ग्रेवाल-टेलर की जोड़ी ने पलटवार किया और 7-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने जल्द ही वापसी की और दूसरा गेम भी 11-9 से जीता और पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारतीय जोड़ी का खिताबी मुकाबले में सामना मिचेल हैरग्रीव्स और रोमन एस्टारेजा की ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी जोड़ी से होगा जिन्होंने डस्टी बोयेर और नवीन बीस्ली की अमेरिकी जोड़ी को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अरमान-हर्ष और हैरग्रीव्स-एस्टारेजा की जोड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रो महिला युगल वर्ग में युचेही हसिए और जियाओ यि वांग बैकवाल ने ऑस्ट्रेलिया को सोमेर डालाबोना और सारा बर को हराया। इनका फाइनल में सामना रूस वान रीक और केतिलिन हार्ट से होगा। वान रीक और हार्ट की जोड़ी ने एमिलिया सचमिड और साराह जूनियर लिम को हरायकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।