फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Hockey Championship: महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में होगा महिला हॉकी का फाइनल, हरियाणा-झारखंड बाहर

Sat, 25 Feb 2023 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women's Hockey Championship: महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा। हरियाणा और झारखंड की टीमें तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी।
विज्ञापन
सीनियर महिला हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर 13वीं सीनियर महिला हॉकी के फाइनल में जगह बना ली। अन्य सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश ने झारखंड को 2-0 से हराया। अब महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा। हरियाणा और झारखंड की टीमें तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी।
विज्ञापन


हरियाणा को 18वें मिनट में देविका सेन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त दिलाई थी, लेकिन भावना खेडे ने 43वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर ही थीं। शूटआउट में महाराष्ट्र के लिए लारुअतफेली और आकांक्षा सिंह ने गोल किए। अन्य सेमीफाइनल में करिश्मा सिंह (56वां मिनट) और दीक्षा तिवारी (58वां मिनट) के गोल से मध्यप्रदेश ने अपनी जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें