फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया

Sun, 25 Jul 2021 04:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। इस मैच में भारतीय टीम का डिफेन्स भी बेहद कमजोर नजर आया
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन पुरुष हॉकी में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। इस मैच में भारतीय टीम का डिफेन्स भी बेहद कमजोर नजर आया। यह भारत के ओलंपिक इतिहास में शर्मनाक हार में से एक है। भारत के अब अगले ग्रुप मुकाबले स्पेन, अर्जेंटीना, जापान के साथ होंगे। ऐसे में भारतीय टीम इस हार से सबक लेते हुए जोरदार वापसी करना चाहेगी और अगले तीनों मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। 

विज्ञापन

 


बात करें मैच की तो खेल के शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक नजर आ रही थी। उसने 10वें मिनट में ही एक गोलकर भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद 21वें और 23वें मिनट में कंगारू टीम ने एक के बाद एक गोल दागे। इसके बाद 26वें मिनट में एक और गोल कर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पूरी तरह से परेशानी में डाल दिया है। हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 4-0 की बढ़त बना ली थी। 

हाफ टाइम के बाद टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई। भारत की तरफ से 34वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया। इसके बाद स्कोर 4-1 का हो गया। इसके ठीक बाद 40वें और 42वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक गोलकर भारत पर 6-1 की बढ़त बना ली। यहां से टीम पूरी तरह दवाब में आ गई। इसके बाद चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 51वें मिनट में एक और गोलकर भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें