फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल से पहले सलीमा के माता-पिता ने गांव से भेजीं बेटी को शुभकामनाएं, कहा- उम्मीद है गोल्ड के साथ लौटेगी

Tue, 03 Aug 2021 03:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 4 अगस्त को अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को मात दे इसके लिए देश भर से टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं टीम इंडिया में शामिल हॉकी खिलाड़़ी सलीमा टेटे के माता-पिता ने अपनी बेटी को शुभकामनाए दी और कहा कि टीम गोल्ड मेडल जीतेगी।  
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और उनके माता-पिता - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। 4 अगस्त (बुधवार) को टीम इंडिया का मुकाबला सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से होगा। भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। इस मैच में टीम इंडिया अर्जेंटीना पर शानदार जीत दर्ज करे इसके लिए देश भर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी सलीमा टेटे के पिता ने अपनी बेटी को शुभकामनाएं भेजी हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। 

विज्ञापन


झारखंड के बड़कीचापारा में रहने वाले उनके माता-पिता ने एएनआई से बात करते हुए कहा, हम बहुत खुश हैं, हमें अपनी बेटी पर गर्व है, मुझे उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक से गोल्ड मेडल जीत कर वापस लौटेगी।

हॉकी खिलाड़ी सलीमा की बहन महिमा के मुताबिक, महिला टीम ने सेमीफाइनल जीता और अब स्वर्ण पदक जीतेगी, हमारा पूरा गांव बहुत खुश है, हम सभी साथ में मैच देखते हैं। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में पलटवार करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। लगातार तीन हार के बाद महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी इसकी उम्मीद शायद ही किसी की होगी। लेकिन रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने हार नहीं मानी और लगातार तीन जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में दस्तक दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें