फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में 41 साल बाद आया मेडल: पीएम मोदी ने कप्तान को किया फोन, पढ़ें सवा दो मिनट की पूरी बातचीत

Thu, 05 Aug 2021 01:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर मेडल जीता। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। कांस्य पदक के लिए खेले गए हॉकी मुकाबले में मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने 41 साल  बाद हॉकी में मेडल जीता है। हॉकी में इस शानदार जीत के चलते पूरा देश झूम उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत की इस जीत से काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने भारत के हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की। 

विज्ञापन




मनप्रीत सिंह: नमस्कार सर!

प्रधानमंत्री:  मनप्रीत जी, बहुत-बहुत-बहुत-बहुत बधाई। आपने और पूरी टीम ने बहुत गजब काम किया है। 

मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर।

प्रधानमंत्री: पूरा देश नाच रहा है।

मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर। आप लोगों की बहुत दुआएं थीं हमारे साथ।

प्रधानमंत्री: उस दिन आपकी आवाज थोड़ी ढीली थी, आज बराबर दम है। 

मनप्रीत सिंह: सर, आपका जो मोटिवेशन था, वह काफी काम आया हमारी टीम के लिए।

प्रधानमंत्री: नहीं, नहीं। आप लोगों की मेहनत काम कर रही थी। पीयूषजी (असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे) ने भी आप लोगों के साथ बहुत मेहनत की। मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई दे देना भैया। हम 15 अगस्त को मिल रहे हैं, मैंने आप सभी लोगों को बुलाया है वहां।

मनप्रीत सिंह: थैंक्यू सर। जरूर सर।

प्रधानमंत्री: पीयूषजी हैं क्या वहां? 

मनप्रीत सिंह: हां जी हैं सर। साथ ही हैं।

पीयूष दुबे: सर नमस्कार। 

प्रधानमंत्री: पीयूष जी, बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश गौरव कर रहा है। आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।

पीयूष दुबे: बहुत-बहुत धन्यवाद सर। उस दिन आपने जो प्रोत्साहन दिया था, उसी का कमाल है। मेरे साथ चीफ कोच ग्राहम रीड भी हैं। अगर आप उनसे बात करने चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहम रीड: हैलो सर। टीम हैव मेक यू प्राउड।

प्रधानमंत्री: हैलो ग्राहम जी। क्रॉन्ग्रेचुलेशंस। यू हैव क्रिएटेड ए हिस्ट्री।

ग्राहम रीड: यस सर, सो गुड टू सी। सो गुड फॉर इंडिया। 

प्रधानमंत्री: माय बेस्ट विशेज आर विद यू।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें