दिसंबर 2019 के आखिरी हफ्ते में चीन में कोरोनावायरस नामक एक बीमारी फैलनी शुरू हुई। इस रहस्यमयी वायरस से अबतक 87 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं और चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में संकट के बादल तो मंडरा ही रहे थे कि अब सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा।
पहले हॉकी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11 से 18 अप्रैल तक होने वाला था। 29वें संस्करण की मेजबानी मलयेशिया का इपोह शहर कर रहा था, लेकिन कोरोनावायरस के खतरे के चलते अब टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।