फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवेंद्र सिंह का भारतीय पुरूष हाकी टीम का सहायक कोच बनना तय

Thu, 28 Mar 2019 10:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारत के पूर्व सेंटर फारवर्ड शिवेंद्र सिंह का राष्ट्रीय पुरूष हाकी टीम का सहायक कोच बनना तय है और वह अगले महीने से काम शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


शिवेंद्र विशेषकर स्ट्राइकर के साथ काम करेंगे और आस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड की अगुवाई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा होंगे। रीड की नियुक्ति अब केवल औपचारिकता है क्योंकि हाकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण उने इस सप्ताह के शुरू में खेल मंत्रालय के पास उनके नाम की सिफारिश की है। 

शिवेंद्र के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व ड्रैग फ्लिकर क्रिस सिरेलो टीम के अन्य सहायक कोच होंगे। सूत्रों ने कहा, 'शिवेंद्र सिंह जल्द ही सहायक कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वे नये मुख्य कोच के साथ मिलकर अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।'
विज्ञापन


शिवेंद्र उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वह ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। उनके रहते हुए भारतीय टीम ने 2007 एशिया कप और 2010 सुल्तान अजलन शाह कप में स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन


कोचिंग टीम में साइ कोच पीयूष कुमार दुबे भी शामिल होंगे। वह विशेषकर गोलकीपर के साथ काम करेंगे। दुबे अभी टीम के साथ मलेशिया गये हैं जहां भारत अजलन शाह कप में खेल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें