फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro League: वंदना कटारिया की महिला हॉकी टीम में वापसी, मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

Sun, 28 Jan 2024 09:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रांची में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिससे वह ओलंपिक में जगह बनाने से चूक गई जबकि पिछले दो चरण में टीम ने क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन
गोल करने के बाद वंदना कटारिया (16 नंबर की जर्सी में) - फोटो : FIH/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की विफलता से उबरते हुए सविता पूनिया की अगुवाई वाली 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच प्रो लीग मैच में ताजा शुरुआत करने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड की वंदना कटारिया की चोट से उबरने के बाद बतौर उप कप्तान टीम में वापसी हुई है। इसी चोट के कारण वह इस महीने के शुरू में रांची में ओलंपिक क्वालिफायर्स में नहीं खेल पाई थीं। 
विज्ञापन


रांची में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिससे वह ओलंपिक में जगह बनाने से चूक गई जबकि पिछले दो चरण में टीम ने क्वालिफाई किया था। टोक्यो ओलंपिक में टीम चौथे स्थान पर रही थी। प्रो लीग का भुवनेश्वर चरण तीन से नौ फरवरी तक चलेगा जबकि राउरकेला चरण 12 से 18 फरवरी तक होगा। भारत दोनों चरण में अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो बार भिड़ेगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत तीन फरवरी को मौजूदा एशियाड चैम्पियन चीन के खिलाफ करेंगी। 
विज्ञापन


टीम
गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम। 
डिफेंडर: गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री। 
मिडफील्डर: निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, बलजीत कौर, सुनेलिता टोप्पो। 
फॉरवर्ड: मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया (उप कप्तान), शर्मिला देवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें