फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, मंदीप-अमित के गोल

Thu, 25 Jan 2024 12:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें और अमित रोहिदास ने 19वें मिनट में गोल किए। भारत 26 जनवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और 28 जनवरी को विश्व नंबर एक नीदरलैंड के साथ खेलेगा।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को चार देशीय हॉकी टूर्नामेंट में फ्रांस ने अंतिम क्षणों में गोल कर 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच में भारत ने फ्रांस को 4-0 से पराजित किया था। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त पर थी, लेकिन 37वें मिनट में टिमोथी क्लेमेंट और मैच समाप्ति से एक मिनट पहले बी गैस्पर्ड ने गोलकर भारत की मैच जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें और अमित रोहिदास ने 19वें मिनट में गोल किए। भारत 26 जनवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और 28 जनवरी को विश्व नंबर एक नीदरलैंड के साथ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें