फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार की सरदारी गई, टीम इंडिया को मिला नया कप्तान

Tue, 12 Jul 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और इस टीम चयन में सबसे बड़ी खबर यही है कि ओलंपिक में भी स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ही कप्तान होंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारत की महिला हॉकी टीम का भी ऐलान कर दिया गया। सुशील चानू को रियो ओलंपिक के लिए टीम का नया कप्तान चुना गया है। जबकि रितु रानी को टीम से ही बाहर कर दिया गया। 

रियो ओलंपिक के लिए माना जा रहा था कि अनुभवी कप्तान सरदार सिंह को कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए चयनकर्ताओं ने उनकी जगह गोलकीपर पी श्रीजेश को कप्तान बना दिया है। श्रीजेश की अगुवाई में ही पिछले महीने भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


स्ट्राइकर एसवी सुनील को श्रीजेश का डिप्टी यानी उपकप्तान चुना गया है। विजय दहिया को टीम के दूसरे गोलकीपर के रूप में रखा गया है। 28 साल के तमिलनाडु के गोलकीपर श्रीजेश के पास 156 मैच खेलने का अनुभव है।


श्रीजेश की नियुक्ति चौंकाने वाली है क्योंकि सरदार सिंह लंबे समय से टीम के कप्तान थे। श्रीजेश ने कप्तान बनने पर कहा, "मैं भले ही कप्तान हूं लेकिन कप्तानी रोटेशन पर रहेगी। यह चीज हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भी किया था। टीम में 3-4 कप्तान होंगे।"
विज्ञापन

पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेगी महिला टीम

महिला हॉकी टीम
महिला टीम में रितु रानी को उनसे खराब फॉर्म और व्यवहार संबंधी दिक्कतों के कारण टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह सुशीला को शामिल कर लिया गया।

लंदन ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम 12 टीमों की स्पर्धा में 12वें स्थान पर रही थीं। 8 बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने 2014 के एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी के फाइलन में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रियो के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी।

जबकि भारत की महिला टीम पहली बार ओलंपिक खेलने उतरेगी।

रियो ओलंपिक के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम : गोलरक्षक : पी आर श्रीजेश (कप्तान)। रक्षापंक्ति : रूपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, हरमनप्रीत सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार। मध्यपंक्ति : मनप्रीत  सिंह,सरदार सिंह,एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा,देविंदर वाल्मीकि, चिंगलेनसाना सिंह। अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह , एसवी सुनील (उपकप्तान),रमणदीप सिंह,निकिन थिमैया। चीफ कोच : रोलैंट ओल्टमैंस। कोच: तुषार खांडकर । 
चोट की दशा में रिजर्व खिलाड़ी :प्रदीप मोर और विकास दहिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें