फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप नियमों का किया उल्लंघन, हॉकी गोलकीपर आकाश चिकते पर दो साल का प्रतिबंध

Sat, 20 Oct 2018 02:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आकाश चिकते
विज्ञापन

राष्ट्रीय एंटी डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित दवा लेने पर हॉकी गोलकीपर आकाश चितके पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। चितके  पर 27 मार्च को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था और 8 अक्टूबर को एंटी डोपिंग अनुशासन समिति (एडीडीपी) की अंतिम सुनवाई के बाद दो साल की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। 

विज्ञापन


चितके 27 फरवरी को बंगलूरू में सीनियर टीम के शिविर के दौरान प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरायड (नौरेनड्रासटेरोन) के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। नाडा की वेबसाइट पर बताया गया है कि उनके मामले में डोप उल्लंघन गैर-इरादतन था क्योंकि उन्होंने अपने बाएं पांव में चोट लगने पर दवाई ली थी। 

चितके के अलावा विभिन्न स्पर्धाओं के छह और खिलाड़ियों को डोप नियमों के उल्लंघन पर चार साल के निलंबित किया गया है। इसमें पहलवान अमित, कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप कुमार, भारोत्तोलक नारायण सिंह, एथलीट सौरभ सिंह, बलजीत कौर और सिमरजीत कौर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें