भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्हें इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। साल 1999 से शुरू किए गए इस अवॉर्ड को पाते ही मनप्रीत ने बेल्जियम के आर्थर वन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पटखनी दी। आर्थर दूसरे और लुकास तीसरे स्थान पर रहे।
2011 में डेब्यू करने वाले मनप्रीत सिंह फिलहाल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। 260 से ज्यादा मैच खेल चुके मनप्रीत को यह जिम्मेदारी 2019 में मिली, उन्हीं की अगुवाई में भारतीय टीम ने FIH ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। मनप्रीत 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं।
इस सम्मान के बाद मनप्रीत सिंह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि, 'मैं पूरे हॉकी समुदाय की ओर से एफआईएच स्टार्स अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं और सभी नामितों को हार्दिक बधाई देना चाहूंगा। सभी साथियों का धन्यवाद। मैं उन सभी की सफलता की कामना करता हूं, विशेष रूप से जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग और या ओलंपिक गेम्स अपार्टमेंट 2020 में शामिल हैं।'