फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम पहले मुकाबले में स्पेन से 2-3 से हारी

Sun, 27 Jan 2019 08:39 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को मेजबान स्पेन के हाथों पहले मुकाबले में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। उदिता (12वें मिनट) और गुरजीत कौर (48वें मिनट) ने भारत की ओर से गोल दागे, जबकि स्पेन के लिए मारिया टोस्ट (23वें मिनट), लोला रेइरा (39वें मिनट) और बेगोना गार्सिया (40वें मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन


भारत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में आक्रामक रणनीति अपनाई। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। इसके कुछ ही मिनट बाद हालांकि अग्रिम पंक्ति ने शानदार मूव बनाया और अनुभवी वंदना ने गेंद उदिता की ओर बढ़ाई जिन्होंने 12वें मिनट में गोल करने में कोई गलती नहीं की।

दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने वापसी की और मारिया के जरिये बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में स्पेन की टीम पूरी तरह हावी रही। टीम ने इस दौरान रेइरा और बेगोना की बदौलत दो गोल दागकर 3-1 की बढ़त बनाई। चौथे क्वार्टर में भारत ने अपनी डिफेंस की खामियों को दूर करते हुए कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन


टीम को इसका फायदा पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला जिसे ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने 48वें मिनट में गोल में बदला। भारत ने अंतिम लम्हों में बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें