फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने खूब किया संघर्ष, स्पेन की बाधा नहीं कर सकी पार

Sun, 27 Jan 2019 02:05 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को स्पेन के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में 2-3 की शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से उदिता ने 12वें और गुरजीत कौर ने 48वें मिनट में गोल दागे। वहीं स्पेन की तरफ से मारिया टोस्ट ने 23वें, लोला रिरा ने 39वें और बेगोना गार्सिया ने 40वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत की और दमदार रणनीति अपनाई। भारतीय टीम को 8वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गई। हालांकि, जल्द ही भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने मौके बनाए और गोल करने में कामयाबी हासिल की।

उदिता ने मैच का पहला गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला।  दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने जोरदार वापसी करते हुए गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन एक-दूसरे को बढ़त नहीं लेने दी। तीसरा क्वार्टर पूरी तरह स्पेन के नाम रहा। लोला और बेगोना ने क्रमश: 39वें और 40वें मिनट में गोल किए। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने चौथे मिनट में वापसी की जोरदार कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं रही। भारतीय टीम ने रणनीति के आधार पर महत्वपूर्ण समय में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। गुरजीत कौर ने 48वें मिनट में गोल दागकर अंतर जरूर कम किया। 
विज्ञापन


शेष समय में भी भारतीय टीम ने गोल करने के खूब प्रयास किए, लेकिन स्पेन ने भारत को बराबरी करने से रोकने में सफलता हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें