मौजूदा चैंपियन इंडियन ऑयल ने 53वीं अखिल भारतीय बांबे गोल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां बांबे रिपबल्किन्स को 6-1 से करारी शिकस्त दी।
इंडियन ऑयल ने पूल ए के इस मैच के पहले दो क्वार्टर में दो गोल किए, लेकिन आखिरी दो क्वार्टर में वह चार गोल करने में सफल रहा। इससे पहले पूल बी के मैच में दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने स्थानीय टीम किलेदार एकादश को 11-1 से हराया।