फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईएच प्रो लीग: तीसरे सत्र में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से फरवरी में होगा

Sun, 02 May 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

  • इस साल दूसरे सत्र में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्पेन और जर्मनी से होना है मुकाबला   
  • बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून और नीदरलैंड के खिलाफ 18 और 19 जून को होगी टक्कर
विज्ञापन
प्रो हॉकी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के तीसरे सत्र में अगले साल फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। एफआईएच ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की शनिवार को घोषणा की।

विज्ञापन


भारतीय टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से भी खेलेगी। उसे इस महीने पांच मैच विदेश में खेलने हैं जिसके बाद भारत में जर्मनी और अर्जेंटीना का सामना करना है। भारतीय टीम को 12 और 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से और 26 तथा 27 फरवरी को स्पेन से खेलना है। भारत और जर्मनी का सामना 12 और 13 मार्च को होगा जबकि अर्जेंटीना से उसे 19 और 20 मार्च को खेलना है।

इस साल दूसरे सत्र में स्पेन और जर्मनी से होना है मुकाबला   
इसके बाद भारत में ही दो और तीन अप्रैल को इंग्लैंड से मैच होंगे। बेल्जियम के खिलाफ 11 और 12 जून और नीदरलैंड के खिलाफ 18 और 19 जून को उनके मैदान पर खेलना है। भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, कार्यक्रम से हमें तैयारी के लिए काफी समय मिल जाएगा। इस समय हमारा फोकस टोक्यो ओलंपिक है लेकिन उसके बाद हम इसकी तैयारी करेंगे। एफआईएच प्रो लीग का दूसरा सत्र अभी चल रहा है। भारत को इस महीने स्पेन और जर्मनी से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें