दूसरी ओर भारतीय महिला टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि पहले मैच की तुलना में आज भारत का प्रदर्शन बेहतर था, जहां उसे शनिवार को 0-5 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
बहरहाल, दूसरे मैच में जर्मनी के लिए एकमात्र गोल एमिली वोर्टमन ने किया, उन्होंने 24वें मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति को भेदा। अब चार मैचों की सीरीज में जर्मनी के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।