फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Fri, 30 May 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप से पहले हुए अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से करारी शिकस्त देकर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


हालांकि पहले अभ्यास मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 2-1 से शिकस्त दी थी लेकिन भारतीय टीम ने अपनी गलतियों में सुधार करते हुए पलटवार किया।

हेग में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही की उसने 4 में से 3 गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किए।
विज्ञापन

भारत ने 4 में से 3 गोल पेनाल्र्टी कॉर्नर से दागे

अपने 2 स्ट्राइकरों रमनदीप सिंह और निकिन थिमाइआह के चो‌टिल होने से भारतीय टीम पर खासा दबाव था। लेकिन इस दबाव को हटाते हुए अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में रुपिंदर पाल सिंह ने 2 जबकि वीआर रघुनाथ ने 1 गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। कप्तान सरदार सिंह ने भी 1 गोल दागा।

इस मुकाबले में ज्यादातर समय भारतीय टीम हावी रही और उसने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम के हाई परफोरमेंस डाइरेक्टर रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा की पहले हाफ में टीम उम्मीद के मुकाबले थोड़ा धीरे खेली लेकिन दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा।

ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत शनिवार को बेल्जियम के खिलाफ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें