फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी जूनियर टीम ने जीता यूथ ओलंपिक क्वालिफायर्स

Mon, 30 Apr 2018 02:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

भारत की जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया को शूटआउट में 2-1 से हराकर यूथ ओलंपिक क्वालिफायर्स जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं। 

विज्ञापन


भारत की ओर से राहुल कुमार राजभर और विवेक सागर ने गोल किए। शूटआउट में भारत की ओर से रबिचंद्र और राहुल कुमार राजभर ने गोल किए। इस जीत से भारत अगस्त में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयरस में होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स में भाग लेने का हकदार हो गया। 

यह टूर्नामेंट हॉकी 5 ए साइड टूर्नामेंट होगा। महिला वर्ग के फाइनल में सलीमा टेटे की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम चीन से 1-4 से हारकर उपविजेता रही। भारत का एकमात्र गोल चेतना ने 16वें मिनट में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें