फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया, हरमनप्रीत, अभिषेक और सुमित ने किए गोल

Sun, 28 Jan 2024 09:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका टीम ने कई हमले बोले लेकिन भारतीय रक्षण मजबूत था।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए मेजबान टीम को 3-0 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा मिनट), अभिषेक (13वां मिनट) और सुमित (30वां मिनट) ने गोल किए। भारत ने आक्रामक शुरुआत की थी और जल्द ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस पर हरमनप्रीत ने ताकतवर ड्रैगफि्लक से गोल कर दिया। 
विज्ञापन


पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका टीम ने कई हमले बोले लेकिन भारतीय रक्षण मजबूत था। मध्यांतर से पहले सुमित ने 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें