फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: भारत के 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी, ये दो खिलाड़ी ले सकते हैं गोलकीपर श्रीजेश की जगह

Sat, 01 Oct 2022 06:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय टीम का चयन इन्हीं 33 खिलाड़ियों से होगा। संभावित खिलाड़ियों की सूची में तीन गोलकीपर रखे गए हैं। दिग्गज पीआर श्रीजेश के अलावा कृष्णन और पवन को भी टीम में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के शुरुआती मैचों के लिए 33 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया है। 28 अक्तूबर से शुरू हो रही इस लीग में कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु के साई केंद्र पहुंचेंगे। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन


साई केंद्र में हो रहे शिविर के बारे में बात करते हुए, मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा "एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022/23 के जरिए हमें उन क्षेत्रों के बारे पता चलेगा, जिन पर एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला से पहले काम करने की आवश्यकता है।

FIFA World Cup: फीफा में भाग लेने वाली टीम की प्राइज मनी टी20 चैंपियन के बराबर, इनाम पर 3585 करोड़ का खर्च
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा "स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और खिलाड़ी हॉकी के आगामी महीनों को लेकर उत्साहित हैं। हमने कोर ग्रुप में कुछ नए खिलाड़ियों को चुना है, जिनके अंदर काफी प्रतिभा है और मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।"
विज्ञापन

भारत 28 अक्तूबर और छार नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। उनका सामना 30 अक्तूबर और 6 नवंबर को जर्मनी से होगा। भारतीय टीम साई, बेंगलुरु में तीन सप्ताह के शिविर के बाद 21 अक्टूबर को भुवनेश्वर जाएगी।

National Games: संजीता से 8 साल पहले राष्ट्रमंडल खेल में हारी थीं मीराबाई, लेकिन राष्ट्रीय खेलों में मारी बाजी

एफआईएच प्रो लीग के लिए भारत की संभावित टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, पवन

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मंदीप मोर, यशदीप सिवाच, दीपसन टिर्की, संजय, मंजीत, सुमित

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, पवन राजभर

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनिंदर सिंह, मोहम्मद राहील मौसेन, एस कार्थी, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें