दिलीप टिर्की भारतीय हॉकी फेडरेशन के नए अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी, हॉकी इंडिया फेडरेशन और हॉकी इंडिया को सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने पत्र लिखकर चुनाव का आयोजन कराने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों को धन्यवाद कहा है। टिर्की पहले से ही अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार थे। शुरुआत में झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन के अध्यक्षों ने भी अपना नाम हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया।