फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey India League: हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद होगी वापसी, आठ पुरुष और छह महिला टीमें लेंगी हिस्सा, जानें

Fri, 04 Oct 2024 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी।


2024 संस्करण में आठ पुरुष टीमें झारखंड और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि छह महिला टीमें रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेलेंगी। पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली जैसे क्षेत्रों के फ्रेंचाइजी मालिक 13 से 15 अक्तूबर तक नई दिल्ली में खिलाड़ियों की नीलामी में भाग लेंगे, जहां वे आगामी सत्र के लिए अपनी टीम का चयन करेंगे।
विज्ञापन




टिर्की ने पुष्टि की कि एफआईएच ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी कैलेंडर पर लीग के महत्व को पहचानते हुए 35 दिन की विशेष विंडो आवंटित की है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि लीग 2017 में अपने पिछले संस्करण के बाद से वित्तीय मुद्दों के कारण निष्क्रिय थी, जिसमें केवल पुरुषों की टीमें शामिल थीं और इसे होम और अवे प्रारूप में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें