खुद रीड ने बताया कि उनकी पत्नी अगस्त में भारत आ जाएंगी और वे बेंगलुरू में ही अपना आशियाना बनाएंगे। रीड ऑस्ट्रेलिया के सहायक और मुख्य कोच रहने के साथ साथ नीदरलैंड की 2018 में ओडिशा हॉकी विश्व कप में उपविजेता रही टीम के भी कोच रहे।
रीड ने कहा, 'भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम का चीफ हॉकी कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए फख्र की बात है। भारत के शानदार हॉकी इतिहास की दुनिया में किसी ओर टीम से तुलना नहीं की जा सकती है। मैंने बतौर प्रतिद्वंद्वी कोच भारतीय टीम के खेल का खूब लुत्फ उठाया। मैंने भारत को दुनिया की सबसे रोमांचित और खतरनाक हॉकी टीम के रूप में उभरते देखा। भारत की तेज और आक्रामक हॉकी का मुरीद हूं क्योंकि यह ऑस्ट्रेलियाई शैली से बहुत मिलती जुलती है। 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए सकारात्मक रूप से भारतीय टीम को तैयार करने के लिए हॉकी इंडिया,साई, खेल मंत्रालय और सपोर्ट स्टाफ और खलाड़ियों के साथ काम करने को बेताब हूं।'
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा, 'हम रीड बतौर खिलाड़ी और कोच खासे कामयाब रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की टीम के कोच रह चुके हैं। हमें उम्मीद है कि बतौर कोच उनका अनुभव और महारथ भारत को टोक्यो ओलंपिक में वांछित नतीजे दिलाने में सफल रहेगा।'