फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: हरमनप्रीत की हैट्रिक की मदद से भारत जीता, प्रो हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया

Sun, 12 Mar 2023 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला

सार

हरमनप्रीत ने अपने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। बिरसामुंडा स्टेडियम में हरमनप्रीत ने अपने गोल 13वें, 14वें और 55वें मिनट में किए।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया को कड़े मुकाबले में 5-4 से हरा दिया। हरमनप्रीत ने अपने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। बिरसामुंडा स्टेडियम में हरमनप्रीत ने अपने गोल 13वें, 14वें और 55वें मिनट में किए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही मिनट में जोशुआ बेल्ट्ज के मैदानी गोल से अपना खाता खोल लिया था। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। जुगराज सिंह ने 17वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर दिया। उसके बाद सेल्वम ने 25वें मिनट में गोल कर मध्यांतर तक भारत को 4-1 से आगे कर दिया। अपने पहले मैच में शुक्रवार को विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए विलोट की मदद से 42वें मिनट में गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बेन स्टेनेस और अरान जेलेवस्की की मदद से 52वें और 56वें मिनट में दो गोल किए। चौथे क्वार्टर में एक गोल हरमनप्रीत ने भी किया था जोकि उनका हैट्रिक गोल था। दोनों टीमों को दस पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो भुनाए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई वो खिलाड़ी भी शामिल थे जो विश्वकप में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया विश्वकप में चौथे स्थान पर रहा था। भारत की टीम में विश्वकप टीम के आठ खिलाड़ी नहीं थे जिसमें आकाशदीप, मनदीप और नीलकांत शर्मा शामिल थे। भारत विश्वकप में प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें