फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पर भारी पड़ा दिल्ली का जज्बा

Mon, 14 Jan 2013 10:33 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब विभिन्न देशों के धुरंधरों से सजी टीमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक दूसरे के सामने थीं। लेकिन हॉकी इंडिया लीग ने ऐसा संभव कर दिखाया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की पिच पर कई देशों के दिग्गज जरूर जूझ रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन उनकी वह चमक और कलात्मकता देखने को नहीं मिली जो अपने देशों के साथ होती है। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई ग्रेट जेमी ड्वाएर की जेपी पंजाब वारियर्स पर सरदार सिंह की अगुवाई वाली दिल्ली वेवराइडर्स भारी पड़ी। साढ़े 17 मिनट के चार क्वार्टरों वाले इस मैच में मेजबान दिल्ली ने 2-1 से जीत हासिल की।

बड़े खिलाड़ियों के बीच वह तालमेल नहीं बन पाया जिसकी दोनों ही टीमों के कोच एके बंसल और बैरी डांसर को दरकार थी। बावजूद इसके पूरे मैच में कई खूबसूरत हमले हुए। मैच के पहले ही मिनट में दिल्ली के साइमन चाइल्ड को गोल करने का मौका मिला। लेकिन वह डी में अकेले गोली जेप स्टॉकमैन को नहीं छका पाए।
विज्ञापन


दिल्ली ने इसके बाद गुरविंदर चांडी की अगुवाई में ताबड़तोड़ हमले बोले। हालांकि पहले व दूसरे क्वार्टर में ही दिल्ली को 2-0 से बढ़त मिल गई। पहले चंाडी के क्रास आस्कर डीके ने गोल किया। जबकि दूसरे क्वार्टर में चांडी एक बार फिर छाए रहे उन्होंने आसानी से स्टाकमैन को छकाया। तीसरे क्वार्टर से पंजाब की टीम ने खूबसूरत हमले बोलना शुरू किए।

सुनील के पास पर रोजर पेड्रोस ने रिवर्स फ्लिक के जरिए गोल किया। अंतिम क्षणों तक पंजाब को बराबरी के कई मौके मिले लेकिन वह इन्हें भुना नहीं सके। पंजाब के गोली जेप स्टॉकमैन को उनके शानदार बचाव के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दूसरे क्वार्टर के दौरान दो युवक टर्फ पर घुस आए और पाकिस्तान मुर्दाबाद केनारे लगाते। लेकिन उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मैच बाधित नहीं हुआ।

मैच के बीचो बीच में प्रदर्शन
एचआईएल के उद्घाटन मुकाबले के दौरान उस वक्त अप्रिय स्थिति पैदा हो गई जब हिंदू सेना और हिंदू युवक सभा के दो युवक मैच के बीच टर्फ पर घुस गए। इन दोनों चलते मैच में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों अपने हाथ में हेमराज का सिर वापस करो लिखा हुआ बैनर लिए हुए थे। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को दबोच कर मैदान से बाहर किया।  हालांकि मैच चलता रहा रोका नहीं गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें