फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान को पछाड़कर सुपर फोर में पहुंची टीम इंडिया

Fri, 27 May 2022 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

गत चैंपियन भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत हासिल की और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही। पुल ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही इंडोनेशिया के ऊपर हावी रही और लगातार गोल करती रही। भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में 6-0 की बढ़त ली और इसके बाद अगले दो क्वॉर्टर में उसने बाकी के 10 गोल दागे।
विज्ञापन
भारत बनाम इंडोनेशिया एशिया कप - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत हासिल की और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही। आज यानी बृहस्पतिवार को खेले गए पुल ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही इंडोनेशिया के ऊपर हावी रही और लगातार गोल करती रही। भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में 6-0 की बढ़त ली और इसके बाद अगले दो क्वॉर्टर में उसने बाकी के 10 गोल दागे। भारत की तरफ से दीपसन टिर्की ने पांच गोल दागे तो वहीं सुदेव ने भी हैट्रिक लगाई। 
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान को जापान के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद नियम के मुताबिक भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ 15-0 से जीत दर्ज करनी थी। भारत ने भी ऐसा ही किया और एक गोल अधिक करते हुए 16-0 से बाजी मारी। 
 


सरदार सिंह के मार्गदर्शन में भारत ने टूर्नामेंट में युवा टीम उतारी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा और एस वी सुनील जैसे दो दिग्गज संन्यास का फैसला वापस लेकर लौटे थे। दोनों मैचों में हालांकि ये दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। भारत ने पहले मैच में आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद जापान ने भारत को 5-2 से हराया। वहीं पाकिस्तान को भी जापान के हाथों 2-3 से हार मिली। भारत और पाकिस्तान दोनों के चार-चार अंक थे, ऐसे में पाकिस्तान से गोल अंतर के आधार पर अगले दौर में जाने के लिए 15-0 से जीत दर्ज करने की जरूरत थी और टीम इंडिया ने इसे हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें