फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: ज्योति की निगाहें हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स पर, जूनियर एशिया कप में जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक

Tue, 26 Dec 2023 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्नीस वर्षीय ज्योति वेलेंसिया में खेले गए पांच देशों के टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इससे पहले वह जूनियर टीम का अहम हिस्सा रह चुकी है। इस साल महिला जूनियर एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
ज्योति छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा फॉरवर्ड ज्योति छेत्री के लिए हाल का स्पेन दौरा अनुभव हासिल करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा और अब उनकी नजर अगले साल रांची में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने पर है।
विज्ञापन

उन्नीस वर्षीय ज्योति वेलेंसिया में खेले गए पांच देशों के टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इससे पहले वह जूनियर टीम का अहम हिस्सा रह चुकी है। इस साल महिला जूनियर एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार ज्योति ने कहा,‘वेलेंसिया के दौरे से एक खिलाड़ी के रूप में मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और मुझे पूरा विश्वास है कि अगले साल रांची में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए मुझे भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा,‘एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने के लिए पिछला साल वास्तव में काफी मददगार रहा और अब मैं प्रत्येक मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती हूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें