फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलवीर सिंह ने बढ़ाया भारत का मान, चैलेंज कप में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 5000 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Sat, 28 Sep 2024 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर ने विश्व एथलेटिक्स के इस ‘ब्रॉन्ज लेवल मीट’ में 13 मिनट 11.82 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। 
विज्ञापन
गुलवीर सिंह - फोटो : @KhelNow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गुलवीर सिंह ने शनिवार को जापान के निगाटा में विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के योगिबो एथलेटिक्स चैलेंज कप में पुरुषों के 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर ने विश्व एथलेटिक्स के इस ‘ब्रॉन्ज लेवल मीट’ में 13 मिनट 11.82 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

26 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल में 13 मिनट 18.92 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था। गुलवीर के नाम 10,000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इस साल मार्च में कैलिफोर्निया में ‘टेन ट्रैक मीट’ में कायम किया था। उन्होंने उस समय 27 मिनट 41.18 सेकंड का समय लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें