फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में त्रीसा-गायत्री की जोड़ी को लगा झटका, ताइवान की जोड़ी ने दी मात

Sat, 28 Sep 2024 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाऊ

सार

दुनिया की 23वें नंबर की जोड़ी त्रीसा और गायत्री की ताइवान की जोड़ी के खिलाफ इस साल यह तीसरी हार है। सीह और हुंग ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-5 की बढ़त बनाई और फिर लगातार पांच अंक के साथ 13-8 से आगे हो गई।
विज्ञापन
मकाऊ ओपन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को शनिवार को सेमीफाइनल में सीह पेई शैन और हुंग एन-जू की ताइवान की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद ताइवान की दुनिया की 54वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम में 17-21, 21-16, 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

दुनिया की 23वें नंबर की जोड़ी त्रीसा और गायत्री की ताइवान की जोड़ी के खिलाफ इस साल यह तीसरी हार है। सीह और हुंग ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-5 की बढ़त बनाई और फिर लगातार पांच अंक के साथ 13-8 से आगे हो गई। भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-15 किया लेकिन ताइवानी जोड़ी ने इसके बाद बेहतर खेलते दिखाते हुए पहला गेम जीत लिया। 
विज्ञापन

दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। त्रीसा और गायत्री ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बनाए हुए थे। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद बढ़त 17-12 की और फिर गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींच दिया। सीह और हुंग ने तीसरे और अंतिम गेम में शानदार शुरुआत करते हुए 14-2 की बड़ी बढ़त बनाई और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें