फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grand Prix Badminton League: ग्रांप्री बैडमिंटन लीग में 200 खिलाड़ियों की आज लगेगी बोली, आठ फ्रेंचाइजियों में होगी होड़

Sat, 11 Jun 2022 10:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

प्रत्येक टीम में अधिकतम आठ खिलाड़ी होते हैं। इसमे एक आइकन खिलाड़ी शामिल होगा। कम से कम दो खिलाड़ी दर्जा एक और दर्जा 2 प्राप्त होने चाहिए। कम से कम दो महिला खिलाड़ी आइकन सहित हों।
विज्ञापन
पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रांप्री बैडमिंटन लीग (जीपीबीएल) के पहले संस्करण के लिए करीब 200 खिलाड़ियों की रविवार को यहां बोली लगेगी। आठ फ्रेंचाइजी बंगलूरू लाइंस, मैंगलोर शार्क्स, मंड्या बुल्स, मैसूर पैंथर्स, मलनाड फाल्कॉन्स, बंदीपुर टस्कर्स, केजीएफ वोल्वस और कोडागू टाइगर्स नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में अधिकतम आठ खिलाड़ी होते हैं। इसमे एक आइकन खिलाड़ी शामिल होगा। कम से कम दो खिलाड़ी दर्जा एक और दर्जा 2 प्राप्त होने चाहिए। कम से कम दो महिला खिलाड़ी आइकन सहित हों। आइकन खिलाड़ी का आधार मूल्य ढाई लाख रुपये रखा गया है। एजेंसी

लीग की कुल पुरस्कार राशि 60 लाख रुपये रखी गई है। किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, अश्वनी पोनप्पा, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईरात रैंकिरेड्डी, एचएस प्रणय, पीवी सिंधू, ज्वाला गट्टा इसके आइकन खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें