स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की अगुवाई में भारतीय डेविस कप टीम एशिया-आशोयना ग्रुप-1 में दक्षिण कोरिया से शुक्रवार को अभियान शुरू करने जा रही है।
वीरवार को बारिश की वजह से आयोजकों को मेन कोर्ट को सुखाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश से निपटने के लिए टूर्नामेंट आयोजकों ने दावे किए हैं। अगर वीरवार की तरह शुक्रवार को बारिश आती होती है तो मैचों के लिए अतिरिक्त दिनों का प्रावधान है। एक दिन में तीन मुकाबले भी हो सकते हैं।
डेविस कप के तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन दो सिंगल, दूसरे दिन डबल्स और तीसरे दिन दो सिंगल मुकाबले खेले जाने हैं। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर होने वाले डेविस कप के लिए पंजाब और हरियाणा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने ड्रॉ निकाले।
ड्रॉ में पहले मैच के लिए भारत के रामकुमार रामनाथन का नाम निकला। जिनके साथ 15 जुलाई को पहला सिंगल्स मुकाबला कोरिया के सियोंग चान होंग के साथ होगा।
इसी दिन दूसरे सिंगल्स मैच में साकेत मेयनी का सामना योंग क्यूं लिम के साथ होगा।