फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतुका खेल है फार्मूला वनः अय्यर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर ने फार्मूला वन रेस को बेतुका खेल करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टैक्स में माफी जैसी कोई बात होनी ही नहीं चाहिए। अय्यर ने देश में पहली बार आयोजित हुई इंडियन ग्रां प्री पर बरसते हुए कहा, ‘एफ वन को बेवजह प्राथमिकता दी जा रही है। यह हमारी आर्थिक ताकत का अश्लील प्रदर्शन है और पता नहीं हम किस तरह की संस्कृति को प्रोत्साहित करने में लगे हुए हैं। सबको पता है रेसिंग बेहद बेतुका खेल है और इससे बड़ी मात्रा में रबर और ईंधन की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


ये दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें भारत को आयात करना पड़ता है और अब हम ऐसे बेतुके खेलों में इन्हें बर्बाद करने की शुरुआत कर चुके हैं।’ फार्मूला वन को कर माफी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह ट्रैक किसानों से अधिगृहीत जमीन पर बनाया गया है और अधिग्रहण भी औने-पौने दामों पर किया गया है। इसके बावजूद एफ वन के आयोजक चाहते हैं कि उन्हें इसके प्रचार प्रसार के लिए कर में पूरी छूट दे दी जाए। यह कहीं से जायज नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें